आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मास का प्रथम सोमवार
मुझे कार्यक्रम के अतिथि होने की घोषणा की, मैं भौंचक्का रह गया।
अमृत महोत्सव वर्ष में भगवान के दर्शन पूजन आरती और बटुकों द्वारा वेद ऋचाओं को सुनने का अवसर मिला
अन्जनी निगम की सोशल मीडिया पोस्ट से:
Anjani Nigam 9 घंटे ·
रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने ·
अद्भुत संयोग …. आनन्दानुभूति
आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मास का प्रथम सोमवार है। मैं तो सनातन धर्म मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने गया। जलाभिषेक पूरा कर जल पात्र रख रहा था, तभी मंदिर के मुख्य पुजारी शुक्ला जी आए और बोले श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधानमंत्री आदरणीय कुंज बिहारी जी बुला रहे। प्रवेश करते समय मैं उन्हें प्रणाम कर ही गया था।
बाहर सभा प्रांगण में आया तो उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष श्रावण पंचमी को वेद भगवान के पूजन और दर्शन होते हैं। जैसे ही उन्होंने मुझे कार्यक्रम के अतिथि होने की घोषणा की, मैं भौंचक्का रह गया।
ये मेरा सौभाग्य है कि मंदिर स्थापना के अमृत महोत्सव वर्ष में वेद भगवान के दर्शन पूजन आरती और बटुकों द्वारा वेद ऋचाओं के पाठ को सुनने का सुअवसर मिला। कुछ चित्र साझा कर रहा हूं









