दो बदमाशों ने उसे घेरकर उसका कैश से भरा बैग छीन लिया
भावेश अपने साथ 20 लाख रुपये के दो बैग लेकर आया था
सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश
पुलिस की ततपरता सेलगभग 15 लाख रुपये बरामद
कानपुर 21 नवंबर 2025
कौशांबी 21 नवंबर 2025:उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक चौंका देने वाली लूट की घटना हुई। एक लग्जरी बस, जिसमें गुजरात का जीरा व्यापारी भावेश सफर कर रहा था, जायसवाल ढाबे पर रुकी। भावेश अपने साथ 20 लाख रुपये के दो बैग लेकर आया था.जब व्यापारी बस से बाहर निकला, तभी दो बदमाशों ने उसे घेरकर उसका कैश से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों के भागते समय एक बैग धरती पर गिर गया, जिससे 500 और 200 रुपये के नोट सड़क पर बिखर गए. नोटों को देखकर आस-पास के लोगों में लूटने की होड़ मच गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
जानकारी मिलने के बाद कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई और व्यापारी से पूछताछ की । जिसका नतीजा ये निकला कि व्यापारी को समय रहते लगभग 15 लाख रुपये बरामद हो गए हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
घटना लूट का मामला नहीं बल्कि सवाल है कि क्या सुरक्षा एजेंसियाँ इस प्रकार की घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रही हैं।
उत्तर प्रदेश: कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र 500 और 200 रुपये के सड़क पर नोट: गुजरात व्यापारी का कैश से भरा बैग बदमाशों के भागते समय धरती पर गिरा
Share This
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments









