Home » अंतर्राष्ट्रीय » नाइजीरिया में 17 अक्टूबर 2025 के बाद 402 व्यक्तियों का सामूहिक अपहरण :आपातकाल घोषित

नाइजीरिया में 17 अक्टूबर 2025 के बाद 402 व्यक्तियों का सामूहिक अपहरण :आपातकाल घोषित

88 बच्चों को ही सुरक्षित रिहाई मिली
अन्य अपहृत किए गए व्यक्तियों की स्थिति चिंताजनक
रूस ने नाइजीरिया केआतंकवाद विरोधी प्रयासों में सहायता प्रदान करने की पेशकश
स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन सुरक्षा के लिए चिंता जताने के लिए मजबूर
कानपुर 28 नवंबर 2025
27 नवंबर 2025: नाइजीरिया में 17 अक्टूबर 2025 के बाद से, चार प्रांतों में कम से कम 402 व्यक्तियों का सामूहिक अपहरण की घटनाओं ने गंभीर सुरक्षा चिंताओं को बढा दिया है। जिनमें अधिकतर स्कूली बच्चे शामिल हैं। जिसमे 88 बच्चों को ही सुरक्षित रिहाई मिली है, जबकि अन्य अपहृत किए गए व्यक्तियों की स्थिति चिंताजनक है।
नाइजर राज्य के एक कैथोलिक स्कूल की 25 लड़कियाँ, ज़म्फ़ारा के 64 व्यक्ति, क्वारा के 38 उपासक और नाइजर के एक कैथोलिक स्कूल की 300 से अधिक लड़कियो का अपहरण किया गया, जो वर्षों में नाइजीरिया के सबसे बड़े सामूहिक अपहरणों में से एक है। कुछ बच्चे भागने में सफल रहे हैं, जबकि अन्य अभी भी लापता हैं। स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को सुरक्षा के लिए चिंता जताने के लिए मजबूर कर दिया है।
रूस ने नाइजीरिया इस बीच, आतंकवाद विरोधी प्रयासों में सहायता प्रदान करने की पेशकश की है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि नाइजीरिया में आतंकवाद से निपटने का अनुभव है और मास्को नाइजीरियाई भागीदारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।जिसके कारण राष्ट्रपति बोला टीनुबू को देशव्यापी आपातकाल की स्थिति भी घोषित की गई है। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने यह कदम उठाया है ताकि देश के उत्तर-पूर्व में बढ़ते आतंकवादी हमलों, खासकर बोको हराम के हमलों, का जवाब दिया जा सके ।
उन्होंने 20,000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की भर्ती, वीआईपी गार्डों को अग्रिम पंक्ति के कर्तव्यों में फिर से तैनात करने और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय युवा सेवा कोर शिविरों का उपयोग करने सहित उपायों की घोषणा की। इस उथल-पुथल के बीच, रूस ने नाइजीरिया के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में सहायता की पेशकश की है, जो ईसाइयों के खिलाफ चल रहे आतंकवादी कृत्यों पर नाइजीरिया की प्रतिक्रिया की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना के साथ मेल खाता है।
इन घटनाओं ने नाइजीरिया सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भी ध्यान आकर्षित किया है, और अपहृत व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Recent Post