Home » राजनीत » राजेंद्र पाल गौतम यम. यल. ए. की सोशल मीडिया पोस्ट से: सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

राजेंद्र पाल गौतम यम. यल. ए. की सोशल मीडिया पोस्ट से: सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी के 4 युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।
आज़ाद समाज पार्टी के 25 पदाधिकारियों एवं सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कानपुर: 3 अगस्त 2026
लखनऊ: 3 अगस्त 2026
राजेंद्र पाल गौतम: यम. यल. ए. की सोशल मीडिया पोस्ट से
आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज़ाद समाज पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे फ़ौजी भारत भूषण संववार (पूर्व जिला अध्यक्ष, अ०स०प० – कानपुर ग्रामीण), प्रदीप संववार (पूर्व जिला अध्यक्ष, अ०स०प० – कानपुर देहात), सुनील कोरी (पूर्व महानगर अध्यक्ष, अ०स०प० – कानपुर महानगर) एवं राम शंकर अम्बेडकर (पूर्व जिला प्रभारी, अ०स०प० – कानपुर ग्रामीण) सहित आज़ाद समाज पार्टी के 25 पदाधिकारियों एवं सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 4 युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।
सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित की इस लड़ाई को मिलकर और अधिक मज़बूत करेंगे।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post