Home » उत्तर प्रदेश सरकार » लखनऊ विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में बड़ा बदलाव करते हुए 7.5 CGPA की अनिवार्य बाध्यता की खत्म

लखनऊ विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में बड़ा बदलाव करते हुए 7.5 CGPA की अनिवार्य बाध्यता की खत्म

छात्र रिसर्च या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग नहीं करना चाहते, वे 12 क्रेडिट के एडवांस्ड (उन्नत) पाठ्यक्रम पढ़ेंगे
इसमें  50% पढ़ाई ऑनलाइन पोर्टल MOOCs के माध्यम से होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन चौथे वर्ष के लिए तीन शैक्षणिक विकल्प पेश: छात्र रुचि के अनुसार करियर चुन सकते हैं:
7.5 से कम CGPA वाले छात्र भी चौथे वर्ष में प्रवेश लेकर 160 क्रेडिट की 4-वर्षीय डिग्री पूरी कर सकेंगे।
कानपुर: 3 सितम्बर 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने अपने चार वर्षीय स्नातक (UG) पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में बड़ा बदलाव करते हुए 7.5 CGPA की अनिवार्य बाध्यता को खत्म कर दिया है। अब 7.5 से कम CGPA पाने वाले छात्र भी चौथे वर्ष में प्रवेश लेकर अपनी 160 क्रेडिट की 4-वर्षीय डिग्री पूरी कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने चौथे वर्ष के लिए तीन नए शैक्षणिक विकल्प पेश किए हैं, जिससे छात्र अपनी रुचि के अनुसार करियर चुन सकते हैं:
1. यूजी ऑनर्स विद रिसर्च पात्रता: पहले छह सेमेस्टर में न्यूनतम 7.5 CGPA अनिवार्य।मुख्य शर्त: मेधावी छात्रों को 12 क्रेडिट का रिसर्च प्रोजेक्ट/डिसर्टेशन पूरा करना होगा।
2. यूजी ऑनर्स विद एंटरप्रिन्योरशिप पात्रता: 6 सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र पात्र (7.5 से कम CGPA वाले भी शामिल)।
मुख्य शर्त: किसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में 12 क्रेडिट का व्यावहारिक औद्योगिक प्रशिक्षण  अनिवार्य है।
3. यूजी ऑनर्स पात्रता: 6 सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी पात्र।
मुख्य शर्त: जो छात्र रिसर्च या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग नहीं करना चाहते, वे अपने मुख्य विषय का गहन ज्ञान प्राप्त करने के लिए 12 क्रेडिट के एडवांस्ड (उन्नत) पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। इसमें से 50% पढ़ाई ऑनलाइन पोर्टल MOOCs के माध्यम से होगी।
विशेष समिति का गठन: कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी के निर्देशानुसार, इस त्रि-स्तरीय व्यवस्था (Three-Way System) के क्रेडिट ढांचे और नियमों को अंतिम रूप देने के लिए प्रो. मानुका खन्ना की अध्यक्षता में एक 7-सदस्यीय उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाई गई है।1. यूजी ऑनर्स विद रिसर्च पात्रता: पहले छह सेमेस्टर में न्यूनतम 7.5 CGPA अनिवार्य। मुख्य शर्त: मेधावी छात्रों को 12 क्रेडिट का रिसर्च प्रोजेक्ट/डिसर्टेशन पूरा करना होगा।, 2. यूजी ऑनर्स विद एंटरप्रिन्योरशिप पात्रता: 6 सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र पात्र (7.5 से कम CGPA वाले भी शामिल)।
 मुख्य शर्त: किसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में 12 क्रेडिट का व्यावहारिक औद्योगिक प्रशिक्षण अनिवार्य है। 3. यूजी ऑनर्स (UG Honours)पात्रता: 6 सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी पात्र। मुख्य शर्त: जो छात्र रिसर्च या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग नहीं करना चाहते, वे अपने मुख्य विषय का गहन ज्ञान प्राप्त करने के लिए 12 क्रेडिट के एडवांस्ड (उन्नत) पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। इसमें से 50% पढ़ाई ऑनलाइन पोर्टल MOOCs के माध्यम से होगी।
 विशेष समिति का गठन: कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी के निर्देशानुसार, इस त्रि-स्तरीय व्यवस्थाके क्रेडिट ढांचे और नियमों को अंतिम रूप देने के लिए प्रो. मानुका खन्ना की अध्यक्षता में एक 7-सदस्यीय उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाई गई है।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post