सरकार और मंदिर प्रबंधन की जवाबदेही
कांग्रेस पार्टी और देश का कोई भी सनातनी बर्दाश्त नहीं करेगा।
निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए
दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए
वारदातें सुरक्षा और प्रबंधन की नाकामी को दर्शाती हैं
सोशल मीडिया पोस्ट से
कानपुर: जुलाई 11, 2026
Indian National Congress – Uttar Pradesh. 8. hrs· “राम मंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़!” — आगरा की ऐतिहासिक धरती से राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी का हुंकार, डोली दमनकारी हुकूमत की नींव! अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चरणों में देश-दुनिया के करोड़ों भक्तों द्वारा समर्पित किए गए दान और चढ़ावे की चोरी ने पूरे देश की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। इस महापाप, महाघोटाले और सुनियोजित लूट के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ताजनगरी आगरा में “राम मंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” विषय पर एक बेहद महत्वपूर्ण और आक्रामक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री सचिन पायलट जी ने सीधे तौर पर सरकार और मंदिर प्रबंधन की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में बार-बार सामने आ रही चोरी की वारदातें सुरक्षा और प्रबंधन की नाकामी को दर्शाती हैं। यह आस्था की खुली लूट है, जिसे कांग्रेस पार्टी और देश का कोई भी सनातनी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए और दोषियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी के साथ आगरा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्री रामनाथ सिकरवार जी, महानगर अध्यक्ष श्री अमित सिंह जी और प्रदेश प्रवक्ता श्री कुंवर सिंह निषाद जी समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










