Home » Blog » भारत में हवाई जहाज पायलट प्रशिक्षण की लागत : 35 लाख रुपये से लेकर 55 लाख

भारत में हवाई जहाज पायलट प्रशिक्षण की लागत : 35 लाख रुपये से लेकर 55 लाख

राजीव गांधी एविएशन अकादमी: 3-20 लाख रुपये
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी: 31 लाख रुपये।
बॉम्बे फ्लाइंग क्लब: 34 लाख रुपये
IGIA (इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स): 1 से 2 लाख रुपये।
कानपुर:07 मार्च 2026
भारत में हवाई जहाज पायलट प्रशिक्षण की लागत कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि संस्थान का प्रकार (सरकारी या प्राइवेट), स्थान और फ्लाइंग घंटे के संन्दर्भ मे कुछ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण जानकारियाँ इस प्रकार है ।
1. पायलट ट्रेनिंग की कुल लागत
पायलट बनने के लिए औसत खर्च 35 लाख रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक हो सकता है। कुछ नामी संस्थानों में यह राशि 70 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है,
प्राइवेट इंस्टीट्यूट में यह खर्च कहीं-कहीं 1 लाख से 60 लाख रुपये के बीच है।
2. प्रमुख संस्थानों की फीस संरचना
सरकारी संस्थान:
भारत में सरकारी पायलट प्रशिक्षण के लिए सबसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA, रायबरेली), बॉम्बे फ्लाइंग क्लब, और राजीव गांधी एविएशन अकादमी। इनमें से IGRUA को भारत सरकार का प्रमुख संस्थान माना जाता है और यह DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त है।

✈️ भारत के प्रमुख सरकारी पायलट प्रशिक्षण संस्थान

संस्थान स्थान विशेषता अनुमानित फीस
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) रायबरेली, उत्तर प्रदेश भारत सरकार का प्रमुख संस्थान, DGCA मान्यता प्राप्त लगभग ₹40–45 लाख (Commercial Pilot License कोर्स)
बॉम्बे फ्लाइंग क्लब मुंबई, महाराष्ट्र भारत का सबसे पुराना फ्लाइंग क्लब, DGCA मान्यता प्राप्त ₹30–35 लाख
राजीव गांधी एविएशन अकादमी हैदराबाद, तेलंगाना आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ, सिम्युलेटर उपलब्ध ₹35–40 लाख
इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स (IGIA) अहमदाबाद, गुजरात DGCA मान्यता प्राप्त, प्राइवेट और सरकारी सहयोग ₹30–40 लाख
प्राइवेट संस्थान:
बॉम्बे फ्लाइंग क्लब: 34 लाख रुपये
IGIA (इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स): 1 से 2 लाख रुपये।
3. प्रशिक्षण का तरीका
पायलट बनने के लिए आवश्यकताएँ:
10+2 (भौतिकी, गणित और अंग्रेजी के साथ) कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना।
17 वर्ष की आयु पूरी करनी।
DGCA द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल टेस्ट पास करना।
कम से कम 200 घंटों की फ्लाइंग ट्रेनिंग।
4. फायनेंसिंग विकल्प
कई छात्र पायलट ट्रेनिंग के लिए एजुकेशन लोन लेते हैं, जिसे विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी द्वारा भिन्न दरों पर प्रदान किया जाता है।
फीस काफी ज्यादा होती है (₹30–45 लाख), इसलिए आपको पहले से ही एक वित्तीय प्लान बनाना जरूरी है। DGCA से मान्यता प्राप्त संस्थानों को ही चुनें, ताकि आपका लाइसेंस मान्य हो सके।
स्कॉलरशिप/लोन के विकल्प: IGRUA और कुछ राज्य सरकारें योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप या बैंक लोन की सुविधा देती हैं। प्रतिस्पर्धा: हर साल हजारों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, लेकिन सीटें कम होती हैं।
पायलट बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण का खर्च विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है और यह एक महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश है।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Recent Post