Home » राजनीत » विकास अवस्थी की सोशल मीडिया पोस्ट से: नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी विद्यार्थियों से संवाद , की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

विकास अवस्थी की सोशल मीडिया पोस्ट से: नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी विद्यार्थियों से संवाद , की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

प्रयागराज (इलाहाबाद) में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम
छात्रों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की आवाज़ को और अधिक मजबूती दें।
विकास अवस्थी की सोशल मीडिया पोस्ट से
Vikas Awasthi 1 दिन #छात्रों_की_गूँज
8 अगस्त को प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम, जिसमें नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, की तैयारियों को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में प्रदेशभर के छात्रों तक उनकी आवाज़ और इस कार्यक्रम का संदेश पहुँचाने की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मुझे भी इस महत्वपूर्ण दायित्व में सहभागिता का अवसर मिला, जिसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी जी, श्री अनिल यादव जी, श्री विवेकानंद पाठक जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र पदाधिकारी, वर्तमान छात्र नेता एवं यूथ कांग्रेस के साथियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता भी रही।
आइए, छात्रों के अधिकार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की आवाज़ को और अधिक मजबूती दें।#छात्रों_की_गूँज #RahulGandhi #Prayagraj #StudentsVoice #Congress #INDIAAlliance

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post