Home » Blog » शौर्य सम्मान‑2026 – वीरों को सलाम:सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों के लिए 78 आधिकारिक वीरता पुरस्कारों (गैलेंट्री अवार्ड्स) को मंजूरी

शौर्य सम्मान‑2026 – वीरों को सलाम:सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों के लिए 78 आधिकारिक वीरता पुरस्कारों (गैलेंट्री अवार्ड्स) को मंजूरी

‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान‑2026
मुख्य अतिथि: ब्रिगेडियर राजनीश त्रिवेदी
विशिष्ट अतिथि: रिटायर्ड कर्नल जाहिद सिद्दीकी और भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी (किदवई नगर)
कानपुर:1 सितंबर 2026
‘हिन्दुस्तान’ मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘शौर्य सम्मान-2026’ का आयोजन 31 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में सफलतापूर्ण संपन्न हुआ है। इस गरिमामयी समारोह का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले वीर शहीदों के परिवारों और जांबाज सैनिकों को सम्मानित करना था
समारोह की मुख्य झलकियाँ
उद्देश्य
मुख्य अतिथि: ब्रिगेडियर राजनीश त्रिवेदी
विशिष्ट अतिथि: रिटायर्ड कर्नल जाहिद सिद्दीकी और भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी (किदवई नगर)
सम्मानित वीर: सेना के वे जवान जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी साहस और जिम्मेदारी निभाई।
शहीदों के परिजन: उनके योगदान और बलिदान को समाज के सामने लाकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह का मक़सद उन लोगों के जज़्बे को सलाम करना है जिन्होंने देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपने कर्तव्य से पीछे हटने के बजाय साहस, समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों के लिए 78 आधिकारिक वीरता पुरस्कारों (गैलेंट्री अवार्ड्स) को मंजूरी दी है। इस वर्ष दिए गए कुल पुरस्कारों में से 13 पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति ने 89 ‘मेंशन-इन-डिस्पैच’ को भी मंजूरी दी है, जिसमें सेना के एक खोजी कुत्ते ‘टायसन’ का नाम भी शामिल है।
घोषित किए गए 78 वीरता पुरस्कारों का श्रेणीवार विवरण और मुख्य विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:
 पुरस्कारों का श्रेणीवार विवरणकीर्ति चक्र: कुल 09 पुरस्कार (इनमें से 07 मरणोपरांत दिए गए हैं)।
शौर्य चक्र: कुल 19 पुरस्कार (साथ ही 01 ‘बार टू शौर्य चक्र’ यानी दोबारा शौर्य चक्र भी शामिल है)।
सेना मेडल (वीरता): कुल 36 पुरस्कार (इनमें से 05 मरणोपरांत हैं)।
बार टू सेना मेडल (वीरता): कुल 05 पुरस्कार (यह उन जवानों को मिला जिन्हें दोबारा सेना मेडल दिया जा रहा है)।
नौसेना मेडल (वीरता): कुल 03 पुरस्कार।
वायु सेना मेडल (वीरता): कुल 05 पुरस्कार।
प्रमुख पुरस्कार विजेता
1. कीर्ति चक्र (Kirti Chakra)1. कीर्ति चक्र (कीर्ति चक्र)
कीर्ति चक्र शांति काल का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। इस वर्ष के प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं: लेफ्टिनेंट कर्नल मनेओ फ्रांसिस
मेजर जितेंद्र राठी
हवलदार गजेंद्र सिंह (मरणोपरांत)
हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह (मरणोपरांत)
बशीर अहमद (मरणोपरांत)
कांस्टेबल जसवंत सिंह (मरणोपरांत)
बलविंदर सिंह (मरणोपरांत)
तारिक हुसैन (मरणोपरांत)
इंस्पेक्टर सुनील कुमार (मरणोपरांत)
2. शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)
शौर्य चक्र शांति काल का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार। इसके प्रमुख विजेताओं में सेना, नौसेना, वायुसेना और पुलिस बल के ये जांबाज शामिल हैं:
भारतीय सेना: मेजर परमवीर (36 राष्ट्रीय राइफल्स), मेजर तरुण वासुदेवन (57 राष्ट्रीय राइफल्स), मेजर केशव कुमार (12 डोगरा), मेजर गौरव सिंह बृजवाल (21 ग्रेनेडियर्स), मेजर विपीन कुमार (11 राष्ट्रीय राइफल्स), नायब सूबेदार शंकर राम (3 असम राइफल्स), नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट (21 पैरा-एसएफ), हवलदार जगत्तार सिंह (4 पैरा-एसएफ), लांस नायक कपिल देव (11 राष्ट्रीय राइफल्स), सिपाही जसविंदर सिंह (7 सिख लाइट इन्फैंट्री) और लांस नायक नरेंद्र सिंधु (मरणोपरांत, 9 राष्ट्रीय राइफल्स)।
भारतीय नौसेना: लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार
भारतीय वायुसेना: स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार
पुलिस और सुरक्षा बल: पुलिस उपाधीक्षक धीरज सिंह कटोच, इंस्पेक्टर अजय सिंह चिब, पुलिस उपाधीक्षक सुखवीर सिंह, सहायक उप-निरीक्षक नियाज़ अहमद, डिप्टी कमांडेंट अंजनी कुमार और कांस्टेबल दीपक साह

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post