Home » धार्मिक » “मैं इंफ्लूएंसर नहीं, बल्कि एक गंभीर कलाकार (एक्टर) हूं।” : तापसी पन्नू :बॉलीवुड अभिनेत्री

“मैं इंफ्लूएंसर नहीं, बल्कि एक गंभीर कलाकार (एक्टर) हूं।” : तापसी पन्नू :बॉलीवुड अभिनेत्री

सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहकर  निजी जिंदगी को बहुत ज्यादा उजागर नहीं करना चाहतीं।
जब भी उनकी कोई फिल्म आए, तो दर्शकों के बीच उन्हें पर्दे पर देखने की उत्सुकता और सस्पेंस बना रहे।
कानपुर:5 सितम्बर 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शनिवार, 5 सितम्बर 2026 को कानपुर के वीआईपी रोड स्थित एक थिएटर में आयोजित कार्यक्रम (जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026) के दौरान यह बयान दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी कम सक्रियता की वजह बताते हुए साफ़ शब्दों में कहा, “मैं इंफ्लूएंसर नहीं, बल्कि एक गंभीर कलाकार (एक्टर) हूं।”
इस कार्यक्रम में उनके बयान की मुख्य बातें इस प्रकार रहीं:
उत्सुकता बनाए रखना: तापसी ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर हर समय एक्टिव रहकर अपनी निजी जिंदगी को बहुत ज्यादा उजागर नहीं करना चाहतीं। वह चाहती हैं कि जब भी उनकी कोई फिल्म आए, तो दर्शकों के बीच उन्हें पर्दे पर देखने की उत्सुकता और सस्पेंस बना रहे।
काम पर ध्यान: उन्होंने यह भी कहा कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है और उनका पूरा ध्यान सोशल मीडिया रील्स बनाने के बजाय अपने अभिनय को बेहतर करने पर है

तापसी पन्नू (जन्म 1 अगस्त 1987) भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की।  तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी ,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली। अगली फिल्म जुड़वां 2 है। उन्होंने जनवरी में स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि रॉकेट की शूटिंग पूरी की और अगली बार विनिल मैथ्यू की मर्डर मिस्ट्री हसीन दिलरुबा में विक्रान्त मैस्सी के साथ नजर आएंगी। पन्नू ने यह भी खुलासा किया है कि वह हसीन दिलरुबा में पहली पसंद नहीं थीं और सभी विकल्प समाप्त होने के बाद यह उनके पास आई थी।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post