Home » राजनीत » काग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट से: प्रदेश का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता और ऊर्जा के साथ जनता के हक और सच की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा

काग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट से: प्रदेश का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता और ऊर्जा के साथ जनता के हक और सच की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा

काग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट से:

कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में वॉर रूम और कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
डिजिटल नेटवर्क और ग्राउंड स्तर के समन्वय को और मजबूत करने पर बल
बैठक में सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर जनता की आवाज को  उठाने पर विशेष रणनीति तैयार
Indian National Congress – Uttar Pradesh 3 घंटे
प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष- अनुसूचित जाति विभाग (AICC) श्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Gautam MLA) जी ने आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में वॉर रूम और कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव गण श्री धीरज गुर्जर (Dheeraj Gurjar) जी, श्री राजेश तिवारी (Rajesh Tiwari) जी, श्री प्रदीप नरवाल (Pradeep Narwal) जी, श्री नीलांशु चतुर्वेदी जी, श्री सत्यनारायण पटेल (Satyanarayan Patel) जी, वॉर रूम प्रभारी श्री संजय दीक्षित जी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए जमीनी स्तर पर जनता की आवाज को पूरी मुखरता से उठाने पर विशेष रणनीति तैयार की गई।
डिजिटल नेटवर्क और ग्राउंड स्तर के समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों को सीधे तौर पर उठाया जा सके।
इस बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि उत्तर प्रदेश का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और ऊर्जा के साथ जनता के हक और सच की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।
कम देखें

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post