भगवान की रथयात्रा अपरान्ह दो से चार के बीच में वसंत विहार और आस पास के क्षेत्र में भ्रमण करेगी
सायं चार से छह जगन्नाथ रथ यात्रा पर सत्संग और डॉ दीक्षित के यूट्यूब चैनल पर भजनों को सुनने का अवसर
मंदिर सुबह 5:30 से रात साढ़े आठ तक खुला रहेगा
मुख्य कार्यक्रम:प्रातः काल: भगवान का विशेष अभिषेक एवं अलौकिक श्रृंगार कानपुर:15 जुलाई 2026
आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है क्षेत्र के गौरव श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, वसंत विहार, नौबस्ता, कानपुर की 39वीं वर्षगांठ 16 जुलाई (गुरुवार) को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।इस पावन और ऐतिहासिक अवसर पर मंदिर परिसर भव्य धार्मिक उत्सव में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य श्रृंगार और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।मंदिर सुबह 5:30 से रात साढ़े आठ तक खुला रहेगा। सभी भक्त जन दर्शन के लिये सादर आमंत्रित हैं। प्रातः दस से बारह बजे प्रभु के शालिग्राम स्वरूप को तुलसी अर्चन होगा और भगवान लक्ष्मीनारायण तथा और विग्रहों को छप्पन भोग लगेगा। सायं चार से छह जगन्नाथ रथ यात्रा पर सत्संग और डॉ अवधेश दीक्षित के यूट्यूब चैनल पर भजनों को सुनने का अवसर मिलेगा और आरती के बाद भोग वितरण होगा।
भगवान की रथयात्रा अपरान्ह दो से चार के बीच में वसंत विहार और आस पास के क्षेत्र में भ्रमण करेगी। आप अपने घर के सामने रोक कर प्रभु के शालिग्राम स्वरूप और लघु मूर्ति स्वरूपों का स्वागत कर पायेंगे।
मुख्य कार्यक्रम:
प्रातः काल: भगवान का विशेष अभिषेक एवं अलौकिक श्रृंगार
सांध्य काल: सामूहिक महाआरती एवं भजन संध्या
विशेष: महाप्रसाद (भंडारा) वितरण
आप सभी सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित इस दिव्य उत्सव में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें।
विनीत:चरण सेवक : डॉ अवधेश दीक्षित एवंसमस्त क्षेत्रीय निवासी एवं मंदिर प्रबंधन समिति, वसंत विहार, नौबस्ता, कानपुर।
मंदिर की अवस्थिति और विवरणपूरा पता:
84/B, वसंत विहार, नौबस्ता, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208021
प्रमुख मार्ग: यह मंदिर कानपुर – सागर हाईवे (NH 27 / NH 34) के बेहद करीब स्थित है। इसके समीप का प्रमुख चौराहा वसंत विहार चौराहा है।









