Home » कानपुर समाचार » हनुमंत विहार: पी. पी. यन. कालेज कानपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष 50 वर्षीय आलोक सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

हनुमंत विहार: पी. पी. यन. कालेज कानपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष 50 वर्षीय आलोक सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
परिजनों के अनुसार पारिवारिक दूरी के कारण आलोक तनाव में रहने लगे थे
शराब का अधिक सेवन करने लगे थे।
कानपुर: जुलाई 15, 2026
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बसंत विहार में पी. पी. यन. कालेज कानपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष 50 वर्षीय आलोक सिंह का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उन्होंने खुद की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
बसंत विहार निवासी केशव नाथ सिंह ने बताया कि उनका नौबस्ता मौरंग मंडी में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। आलोक सिंह पीपीएन कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे और पारिवारिक व्यवसाय में भी हाथ बंटाते थे। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान बड़े बेटे अजीत सिंह की मौत हो गई थी।
आलोक की पत्नी विनिता पिछले दो वर्षों से दोनों बेटियों अनुष्का और अंशिका के साथ लखनऊ में रह रही थीं। परिजनों के अनुसार पारिवारिक दूरी के कारण आलोक तनाव में रहने लगे थे और शराब का अधिक सेवन करने लगे थे।मंगलवार शाम आलोक अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बुधवार तड़के जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर अंदर पहुंचे। अंदर बिस्तर पर उनका शव पड़ा मिला।
कमरे में मिला आलोक का शव
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार शाम तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उस समय किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। मौके से मिली लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post