ऑनलाइन फूड डिलीवरी और डार्क स्टोर्स के 86 सेंटरों पर औचक छापेमारी व कार्रवाई 13 अगस्त को
किसी भी लाइसेंस को ‘रद्द’ नहीं किया गया बल्कि खामियां सुधारने तक ‘निलंबित’ :नियामक
लोखंडवाला सेंटर में खाद्य पदार्थों और ज़हरीले केमिकल्स को साथ रखा गया: बेहद खतरनाक
कानपुर:15 अगस्त 2026
लोखंडवाला: 15 अगस्त 2026
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण Blinkit, Zepto और Instamart जैसी क्विक-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े 14 फूड बिजनेस लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिए हैं. 13 अगस्त को राज्य भर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी और डार्क स्टोर्स के 86 सेंटरों पर की गई औचक छापेमारी के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है.
Blinkit: 5 लाइसेंस
Zepto: 5 लाइसेंस
Instamart: 2 लाइसेंस
अन्य वेंडर: 1 भगवती स्टोर और 1 स्विन्स्टा ईएनटी प्राइवेट लिमिटेड
कीड़े और गंदगी: स्टोर्स के अंदर कॉकरोच और चूहों का संक्रमण पाया गया.
एक्सपायर्ड सामान: कई जगहों पर अपनी ‘यूज बाय’ (expiry date) पार कर चुके खाद्य पदार्थ रखे हुए मिले.
खराब तापमान नियंत्रण: कोल्ड-चेन (Cold-Chain) मैनेजमेंट फेल था, जिससे तापमान के प्रति संवेदनशील खाना खराब हो रहा था.
केमिकल और फूड मिक्सिंग: Zepto के लोखंडवाला सेंटर में खाद्य पदार्थों और ज़हरीले केमिकल्स को एक साथ रखा गया था, जो बेहद खतरनाक है.
फर्श पर खाना: Instamart के अंधेरी आउटलेट में फूड पैकेट्स सीधे जमीन पर बिखरे पाए गए.
मेडिकल फिटनेस की कमी: Blinkit के कई डिलीवरी राइडर्स के पास आवश्यक आईडी कार्ड और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं थे.
लाइसेंस केवल सस्पेंड: नियामक ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी भी लाइसेंस को ‘रद्द’ (Cancel) नहीं किया गया है, बल्कि खामियां सुधारने तक ‘निलंबित’ किया गया है.
सुधार नोटिस: अन्य कमियों को देखते हुए 60 सेंटरों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं.
स्टॉक जब्त: कार्रवाई के दौरान लगभग 698 किलोग्राम मिलावटी या असुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद जब्त किए गए.
काम बंद करने का आदेश: सातारा (कराड) में नियमों का पालन न करने पर एक प्रतिष्ठान का संचालन अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है.
किन कंपनियों के कितने लाइसेंस सस्पेंड हुए?
FDA द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार निलंबित किए गए 14 लाइसेंसों में निम्नलिखित शामिल हैं:
कार्रवाई की मुख्य वजहें (खामियां)
निरीक्षण के दौरान डार्क स्टोर्स और वेयरहाउसों में सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली गंभीर लापरवाही सामने आईं:
FDA द्वारा उठाया गया अगला कदम
यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत की गई है, और सभी कंपनियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे हाइजीन और स्टोरेज के मानकों को तुरंत दुरुस्त करें









