Home » कानपुर समाचार » उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में थाना हनुमंत विहार, नौबस्ता, गोविंद नगर एवं किदवई नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में थाना हनुमंत विहार, नौबस्ता, गोविंद नगर एवं किदवई नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

शराब की दुकानों, पान मसाला की दुकानों, होटल, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
समय का पालन, कानून-व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तथा अनावश्यक भीड़ के संबंध में आवश्यक हिदायत
अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन
उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण कर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना
आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना
कानपुर: 3 जुलाई 2026
आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में थाना हनुमंत विहार, नौबस्ता, गोविंद नगर एवं किदवई नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान की मुख्य बातें

  • पैदल गश्त: पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।
  • सघन चेकिंग: संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
  • जनसंपर्क: स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया गया।
  • अपराध नियंत्रण: असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। गश्त के दौरान क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों, पान मसाला की दुकानों, होटल, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संचालकों को निर्धारित समय का पालन करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अपने प्रतिष्ठानों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post