Home » उत्तर प्रदेश राजनीत » राजेंद्र पाल गौतम यम. यल. ए. की सोशल मीडिया पोस्ट से: सैकड़ों वरिष्ठ अधिकारियो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राजेंद्र पाल गौतम यम. यल. ए. की सोशल मीडिया पोस्ट से: सैकड़ों वरिष्ठ अधिकारियो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

समाज विकास क्रांति पार्टी ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
कांग्रेस परिवार को एक बड़ी वैचारिक और सामाजिक मजबूती मिली।
कानपुर: 5 अगस्त 2026
राजेंद्र पाल गौतम यम. यल. ए. की सोशल मीडिया पोस्ट से:
Rajendra Gautam MLA 4 घंटे
आज कांग्रेस परिवार को एक बड़ी वैचारिक और सामाजिक मजबूती मिली।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके तथा सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित की लड़ाई को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ चौधरी खुशीराम (Retd. IAS), बी.पी. अशोक (Ex-IPS), सुदेश कुमार (Ex-DGP), सुनील कुमार वर्मा (Ex-PCS, उत्तर प्रदेश), डॉ. अनूप कुमार (अंबेडकर पॉलिटिकल एंड सोशल एक्टिविस्ट – BSP), एडवोकेट मयंक कुमार, एडवोकेट श्री यादव, रोहित झाकर (किसान नेता), वकार चौधरी (BSP नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), विक्रांत गौतम (Retd. RTO Officer), सचिन (देश बचाओ आंदोलन), मोहित, डॉ. कृष्ण स्वरूप, आर.के. मेस्सी, राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, सावित्री गौतम (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल) एवं अरुण बांसवाल ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इसी क्रम में समाज विकास क्रांति पार्टी ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अशोक सिंह जी के नेतृत्व में देशभर में लाखों की संख्या में सदस्यों का यह संगठन सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ा है।
सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका अनुभव, संघर्ष और समर्पण सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और देशहित की इस लड़ाई को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगा।

Share This

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Recent Post